एलआईसी ने व्हाट्सएप बॉट के जरिए प्रीमियम भुगतान की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2025

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने डिजिटल परिवर्तन और ग्राहक सुविधा पहलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए शुक्रवार को व्हाट्सएप बॉट के जरिए प्रीमियम भुगतान की ऑनलाइन सुविधा का अनावरण किया।

इसमें कहा गया है कि प्रीमियम के लिए देय पॉलिसियों की पहचान करने से लेकर भुगतान और रसीद बनाने तक का पूरा ग्राहकों का सफर व्हाट्सएप बॉट के भीतर होता है।

इस अवसर पर बोलते हुए, एलआईसी ऑफ इंडिया के सीईओ और एमडी, सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि यह विकल्प ग्राहकों के लिए परिचालन को आसान बनायेगा और वे किसी भी स्थान, किसी भी समय व्हाट्सएप माध्यम के जरिये अपने प्रीमियम का भुगतान कर पायेंगे।

उन्होंने कहा कि यह विकल्प एलआईसी के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करते हुए दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगा। एलआईसी के ग्राहक पोर्टल पर 2.2 करोड़ से अधिक पंजीकृत पॉलिसीधारक हैं, जिनमें से तीन लाख से अधिक ग्राहक विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए हर दिन लॉग इन करते हैं।

प्रमुख खबरें

US-India Relations | भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी मजबूत! राष्ट्रपति ट्रंप का पीएम मोदी को वाशिंगटन आने का निमंत्रण दोनों देशों के बढ़ते रिश्तों का प्रमाण

मथुरा में खूनी खेल: पत्नी से विवाद के बाद पति ने तमंचे से उड़ाया सिर, फिर खुद को भी गोली मारकर दी जान

पर्यावरणीय संकट से समाधान की ओर बढ़ने का समय

कांग्रेस में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट! राजस्थान, दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्यों में संगठन बदलने की तैयारी, Sachin Pilot पर टिकी नजरें