LIC के IPO से इस सेक्टर की कंपनियों को होगा भारी फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2020

नयी दिल्ली। फिच रेटिंग्स का मानना है कि जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी की जवाबदेही और पारदर्शिता में सुधार होगा।  फिच रेटिंग्स ने इसके साथ ही बुधवार को कहा कि एलआईसी के आईपीओ से पूरे बीमा उद्योग को फायदा होगा। 

फिच ने कहा कि इसका लाभ संभवत: पूरे बीमा उद्योग को मिलेगा। उद्योग अधिक विदेशी पूंजी आकर्षित कर पाएगा, जिससे देश में विदेशी पूंजी का प्रवाह भी बढ़ेगा।  फिच ने कहा कि उसे उम्मीद है कि एक बार एलआईसी का आईपीओ आने के बाद निजी क्षेत्र की कुछ बीमा कंपनियां भी मध्यम अवधि में अपने शेयरों को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने को प्रोत्साहित होंगी। हालांकि, मौजूदा नियमनों के तहत सभी बीमा कंपनियों के लिए सूचीबद्ध होना अनिवार्य नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: पहले ही दिन इस कार की हुई 3500 से ज्यादा की Booking! जानें कीमत और फिचर्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 2020-21 के बजट भाषण में घोषणा की थी कि सरकार की विनिवेश पहल के तहत एलआईसी को सूचीबद्ध किया जाएगा। अभी एलआईसी में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फिच ने कहा कि सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध एलआईसी को अधिक कड़े खुलासा नियमों को पूरा करना होगा। इससे कंपनी के भीतर ही अनुपालन और जवाबदेही की मजबूत संस्कृति बनेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें

CM Rekha Gupta का AAP और Congress पर निशाना, कहा- राजधानी को बंधक नहीं बनने देंगे