By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2024
इंफाल। निर्वाचन आयोग के लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद मणिपुर में जिलाधिकारियों ने एक आदेश जारी कर लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगों को नजदीकी पुलिस थानों में अपने हथियार जमा कराने का आदेश दिया है ताकि ‘‘चुनावों के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।’’
बहरहाल, ये आदेश उन लोगों पर लागू नहीं होंगे जो ‘‘लंबे समय से चले आ रहे कानूनों, रीति-रिवाज और उपयोग के आधार पर हथियार प्रदर्शन के हकदार हैं।’’ साथ ही राष्ट्रीयकृत/निजी बैंकों पर भी यह आदेश लागू नहीं होगा।