उपराज्यपाल ने पेड़ों की कटाई का आदेश देकर आप की प्रदूषण मुक्त शहर की योजना को विफल किया: आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बिना सतबारी रिज क्षेत्र में 1100 पेड़ों की कटाई की अनुमति देकर अरविंद केजरीवाल सरकार के दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों को विफल कर दिया।

उन्होंने कहा, ऐसा ही एक दीर्घकालिक उपाय है पेड़ लगाना। दिल्ली सरकार ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के हरित क्षेत्र को ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंचाया है और अब दिल्ली का हरित क्षेत्र लगभग 24 प्रतिशत है।

कक्कड़ ने कहा, पिछले चार वर्षों में दिल्ली में दो करोड़ पेड़ लगाए गए हैं। दिल्ली में 17 शहरी वन्य क्षेत्र हैं और आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली में छह और वन लगा रही है।

आप नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के पास, आईटीओ चुंगी पार्ट 2 के पास, मुखमेलपुर, शिकारपुर, आया नगर और जौनापुर में शहरी वन विकसित कर रही है।

कक्कड़ ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल उच्चतम न्यायालय की अवमानना ​​करते हुए पेड़ों की कटाई का आदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा, वहां एक भी पेड़ काटने के लिए उच्चतम न्यायालय के आदेश की आवश्यकता है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बिना सतबारी के रिज क्षेत्र में उस पारिस्थितिकी-संवेदनशील क्षेत्र में एक भी पेड़ काटने की अनुमति नहीं है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप