Delhi LG सक्सेना ने मुख्य सचिव को अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को मुख्य सचिव नरेश कुमार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया। इस हादसे में सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ नामक निजी अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई और जल्द ही यह दो अन्य इमारतों में फैल गई। उन्होंने कहा कि वहां से 12 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन उनमें से सात की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पांच शिशुओं का एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में जल्द होंगें विधानसभा चुनाव, राज्य का दर्जा भी करेंगें बहाल : Amit Shah

भारद्वाज ने कहा कि दीपक कुमार को निर्देश ईमेल के जरिए भेजे गए क्योंकि वह फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं दे रहे थे। उन्होंने बचाए गए शिशुओं का दिल्ली सरकार की ‘फरिश्ते’ योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराए जाने का भी आदेश दिया। भारद्वाज ने मृतकों के परिजनों और घायलों को जल्द मुआवजा जारी किए जाने और अस्पताल के संचालकों को गिरफ्तार करने का भी निर्देश जारी किया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court जज की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके: Congress

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR कराने का पुलिस पर दबाव: BY Vijayendra

Wasim Jaffer का दावा Virat Kohli के बाद ODI में No 3 पर Tilak Varma बनेंगे मजबूत विकल्प