LG वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा आदत ही बना लिया आपने तो केजरीवाल साहब, जिस हाल में रहना बस रोते रहना

By रितिका कमठान | May 25, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के एक पोस्ट पर एक कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था कि चौंकाने वाली बात है कि चुनाव आयोग दिल्ली में मतदान सुनिश्चित नहीं करवा पा रहा है। इस पर उपराज्यपाल ने कहा की आदत ही बना ली है आपने तो है केजरीवाल साहब जिस हाल में रहना बस रोते हुए रहना। 

 

बता दें कि आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिश ने उपराज्यपाल भी के सक्सेना को टैग करते हुए एक पोस्ट किया था जिसमें दिल्ली के मतदाताओं को परेशान करने जैसे संभव नहीं जताई गई थी जिससे मतदान को प्रभावित किया जा सके। इस पोस्ट के जरिए आतिश ने दावा किया था कि यह जानकारी मिल रही है कि आज दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां इंडिया ब्लॉक के वोटर भारी संख्या में है वहां धीरे वोटिंग करवाई जाए ताकि लोग वोट डालने में परेशान हो।  

 

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि प्रशासन भाजपा को जीतने का कोई भी प्रयास गैरकानूनी, गैर लोकतांत्रिक और गैर संवैधानिक है। मुझे उम्मीद है कि इस मामले पर चुनाव आयोग संज्ञान लेगा। ऐसे प्रयासों को रोका भी जाएगा। वहीं आतिशी के इस पोस्ट को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शेयर किया था। उन्होंने यह भी अपील की की चुनाव आयोग मतदान सुचारू रूप से सुनिश्चित करवाए। अरविंद केजरीवाल ने लिखा की चौंकाने वाली बात है। चुनाव आयोग को दिल्ली में सुचारू रूप से मतदान सुनिश्चित करवाना चाहिए। वहीं अरविंद केजरीवाल के इस पोस्ट पर उपराज्यपाल जी के सक्सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री आतिशी के सभी आरोपो को भी सिरे से खारिज कर दिया है।

इस मामले पर मुख्य उपराज्यपाल ने कहा कि मैं आपके द्वारा समर्थित एक मंत्री द्वारा संवैधानिक प्राधिकारी के खिलाफ चुनाव से ठीक पहले दिए गए इस अनुच्छेद और झूठे बयान पर कड़ा रुख अपनाया है। उपराज्यपाल ने कहा कि यह स्वीकार्य है और बेटू के और मनगढ़ंत दावों के जरिए मतदाताओं को घूम रहा कर लोकतंत्र को नष्ट करने की योजना है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

विदेशी पूंजी प्रवाह और शेयर बाजार में तेजी से संभला Rupee, अमेरिकी डॉलर के सामने 94.41 पर बंद

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए