24 साल के सीरियल किलर ने किया 80 साल की बुजुर्ग का रेप, आजीवन कारावास की सुनाई गई सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2021

सागर, (मप्र)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक स्थानीय अदालत ने 24 वर्षीय एक सीरियल किलर को 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्मऔर हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी आरोपी को 13 साल की एक बालिका से बलात्कार और हत्या के मामले में भी अदालत ने तीन माह पहले मौत की सजा सुनाई थी। उप निदेशक अभियोजन अनिल कटारेने शुक्रवार को बताया कि दोनों ही मामलों में निचली अदालतों ने डीएनएरिपोर्ट के आधार पर आरोपी वीरेंद्र आदिवासी (24) को दोषी करार दिया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपाली शर्मा ने 80 वर्षीयपीड़िता से बलात्कार और गला घोंटकर हत्या करने वाले वीरेंद्र को बुधवार कोआजीवन कारावास और 11 हजार रुपएजुर्माने की सजा सुनाई।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी