इंदौर के एक अस्पताल में लिफ्ट गिरी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित लिफ्ट में मौजूद थे पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता

By दिनेश शुक्ल | Feb 21, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी व देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी सहित इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पटेल की तबियत जानने इंदौर के डीएनएस अस्पताल पहुँचे थे, जहाँ लिफ्ट वह लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हुए, तभी लिफ़्ट अचानक धड़ाम से 10 फीट नीचे गिर पड़ी और लिफ्ट में धूल और धुएँ का गुबार भरा गया, लिफ्ट के दरवाजे लॉक हो गए और करीब 10 से 15 मिनट बाद बमुश्किल औज़ार ढूंढ कर लिफ्ट का लॉक खोला गया।

 

इसे भी पढ़ें: चम्बल के संत हरिगिरी महाराज शराबबंदी के खिलाफ मुरैना से शुरू करेंगे अभियान

सलूजा ने बताया कि कमलनाथ जी सहित सभी नेता सुरक्षित है, लेकिन यह सुरक्षा में बड़ी चूक व लापरवाही है, इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए, अस्पताल प्रबंधन पर भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। कमलनाथ के साथ इस हादसे के दौरान लिफ्ट में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल व उनके सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी