दिवाली पर चाहते हैं माँ लक्ष्मी को घर पर बुलाना तो इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

By प्रिया मिश्रा | Nov 03, 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली के रूप में मनाते हैं। इस बार दिवाली 04 नवंबर (गुरुवार) को मनाई जाएगी। दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। दिवाली को दीपों का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन चारों ओर दीयों की रोशनी से अमावस्या की काली अँधेरी रात में पूर्णिमा जैसी बन जाती है। दिवाली को घरों और कुछ अन्य जगहों पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन जगहों पर दीपक जलाने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिवाली को किन जगहों पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए- 

दिवाली के दिन कुलदेवता या कुलदेवी की पूजा भी अवश्य करनी चाहिए। दिवाली को अपने कुलदेवता या कुलदेवी के पूजा स्थान पर दीपक जलाएं। इसके अलावा पितरों को दीप दान समर्पित करें।

दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं। लक्ष्मी पूजन के बाद घर के मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ दीपक अवश्य जलाएं। दिवाली के दिन घर के अंदर ही नहीं, घर के बाहर भी रोशनी होनी चाहिए।  

दिवाली में नल पर भी दीपक जलना शुभ माना जाता है। इसके अलावा घर में जहाँ पानी रखा जाता है वहां भी एक दीपक अवश्य रखें।  

वैसे तो हर दिन घर के आँगन में तुलसी के सामने दीपक जलाना चाहिए। लेकिन दिवाली के दिन एक दीपक जलाकर तुलसी के चौरे में अवश्य रखें। दिवाली के दिन तुलसी की पूजा भी अवश्य करें। 

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय इन जरुरी बातों का रखें ध्यान

दिवाली के दिन पीपल को दीप दान करना शुभ माना जाता है। दिवाली को रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। लेकिन ध्यान रखें कि पीपल के नीचे दीपक जलने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

दिवाली को रात में घर के आस-पास किसी चौराहे पर दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में समृद्धि आती है।

दिवाली के दिन मंदिरों में भी दीप दान करना शुभ माना जाता है। दिवाली को घर के पास स्थित किसी मंदिर में दीप दान करें। ऐसा करने से आपको समस्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा।

दिवाली के दिन बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी आर्थिक परेशानियां से मुक्ति मिलता है।  

दिवाली के दिन भूत-प्रेत और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए शमशान में एक दीपक जरूर जलाकर रख दें।

दिवाली के दिन घर के सभी कोनों में रोशनी होनी चाहिए। लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कोनों में दीपक जलाकर अवश्य रखें।  घर की दिवारों, खिड़की, बाथरूम, छत पर दीपक जलाकर रखें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश