मध्य प्रदेश में बारिश के साथ बिजली और ओले गिरने की संभावना, फिर से होगी ठंड की वापसी

By दिनेश शुक्ल | Feb 02, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस सप्ताह बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर और उत्तरी हिमाचल प्रदेश समेत लद्दाख के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम प्रणाली का प्रभाव 2 फरवरी तक रहेगा और इन इलाकों में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की वर्षा होगी। इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। इसी सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश में इस सप्ताह बारिश का अनुमान है।

 

इसे भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर निर्माण चंदे को लेकर बयान से पलटे भूरिया, बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

इस दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, भिंड, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी श्योपुर, सतना, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सीधी, सिंगरौली जिलों में 5 और 6 फरवरी को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली और ओले भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश में बारिश के साथ हवाएं चलने, बादलों की तेज गर्जना होने, कुछ स्थानों पर बिजली गिरने या ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। उत्तर भारत और गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 3 फरवरी से हवाओं का रुख बदलेगा। इस कारण टेम्परेचर बढ़ेगा, 6 फरवरी तक शीतलहर का प्रकोप नहीं रहेगा। सर्दी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन बारिश होने के बाद फिर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी और तापमान एक बार फिर से गिरेगा, इससे ठंड बढ़ेगी।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली