दिल्ली में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 2014 के बाद पहली बाद सफदरजंग में मानसून पूर्व अवधि में लू नहीं दर्ज की गई। वहीं, पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 5.8 मिमी, 3.2 मिमी और 10.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। श्रीवास्तव के अनुसार, पालम में भी इस साल लू दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा, ‘‘ आखिरी बार 2011 में ऐसा हुआ था।’’

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, दिल्ली में कीमत 93 के पार; मुंबई में 100 के करीब

इस बीच, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और च्रकवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई और इसके साथ मई में बारिश के सभी रिकॉर्ड टूट गए। इससे पहले 24 मई 1976 को एक दिन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान