4 डिग्री तक आ सकता है दिल्ली का तापमान, जानें मौसम का हाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के न्यूनतम तापमान में बुधवार को बढ़ोतरी हुई और यह 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मंगलवार को शहर शीतलहर की चपेट में रहा और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है इसलिए शीतलहर की स्थिति वापस आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने गलती से गणतंत्र दिवस पर उल्टा तिरंगा फहराया

उन्होंने कहा, “मैदानी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं से पारा और नीचे गिर सकता है।” मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है। गंभीर शीतलहर की स्थिति तब होती है जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: अमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की विशेष छूट, कहा- समुद्र में फंसे स्टॉक को जल्द बाज़ार में लाएं

हमें माफ कर दो...बैकफुट पर आया ईरान, राष्ट्रपति ने किया साफ, पड़ोसी देशों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे

Bhanga Bengal से LPG Price तक, Mamata Banerjee ने खोला Central Govt के खिलाफ मोर्चा

Indian Ocean में बड़ा खेल! ईरान के डूबते जहाज के बीच भारत ने दूसरे को Kochi में क्यों दी एंट्री? जयशंकर ने खोला राज