दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘येलो’ अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2025

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार दोपहर हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

इस बीच, आईएमडी ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब

Kyiv पर Russian Missile Attack से भारी तबाही, 9 की मौत के बाद Zelenskyy ने मांगी Air Defense मदद