दिल्ली में शनिवार को हुई हल्की बारिश, आसमान में बादल छाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

 राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में दिन भर घने बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की।

आईएमडी ने रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 65 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 186 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

प्रमुख खबरें

Union Budget 2027-28 की तैयारी 12 अक्टूबर से होगी शुरू, वित्त मंत्रालय ने परिपत्र जारी किया

Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना