दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाये रहे और मौसम उमस भरा रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त