गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी, ध्वजा को नुकसान पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के देवभूमि-द्वारका जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पर मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली गिर गयी जिससे मंदिर के शिखर पर पताका को नुकसान पहुंचा। हालांकि मंदिर भवन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें: सरकारी सेवा में रहते हुए हिजबुल मुजाहिदीन संस्थापक के दोनों बेटों ने कई बार टेरर फंडिंग में की मदद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिजली गिरने की घटना के बाद द्वारका जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर बात की। गांधीनगर में शाह के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार बिजली गिरने से मंदिर की इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। शाह गांधीनगर से लोकसभा सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

Presidency University ने स्वामी विवेकानंद का पोस्टर बिगाड़ने पर दो छात्राओं को निकाला

पुरानी Delhi के हौज काजी में गिरी तीन मंजिला इमारत, मलबे से 2 और शव बरामद

अयोध्या Deepotsav की शुरुआत, 56 घाटों पर 30 लाख दीयों से बनेगा नया कीर्तिमान

Russia के Drone हमलों से Kyiv में ऊर्जा ढांचा और पुल क्षतिग्रस्त, 1 की मौत, 8 घायल