अयोध्या के राम पथ और भक्ति पथ पर लगी लाइटें हुई चोरी, अब हुई एफआईआर दर्ज

By रितिका कमठान | Aug 14, 2024

अयोध्या में रामलला के मंदिर की तरफ राम पथ और भक्ति पथ है। इन रास्तों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को रात में परेशानी ना हो इसके लिए लाइटें लगाई गई थी। इन लाइटों की कीमत 50 लाख रुपये से भी अधिक की थी। ये 3800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्ट लाइटें थी, जिन्हें रामपथ और भक्ति पथ को अधिक खुबसूरत बनाने के लिए लगाया गया था।

इन कंपनियों द्वारा राथपथ के पेड़ों पर 6,400 ‘बैम्बू लाइट’ और भक्तिपथ पर 96 ‘गोबो प्रोजेक्टर’ लाइटें लगाई गई थी। इस घटना के बाद फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा ने जानकारी दी है कि रामपथ और भक्तिपथ पर लगाई गई 3,800 ‘बैम्बू लाइट’ और 36 ‘गोबो प्रोजेक्टर लाइट’ चोरी हो गई हैं। उनके द्वारा राम जन्मभूमि थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार ‘‘रामपथ पर 6,400 बैम्बू लाइट तथा भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं। गत 19 मार्च तक सभी लाइट लग चुकी थीं, लेकिन नौ मई को निरीक्षण के बाद पता चला कि कुछ लाइटें गायब हैं। जांच में मालूम हुआ कि करीब 3,800 बैम्बू लाइट तथा 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरों द्वारा चुरा ली गई हैं।’’ दर्ज शिकायत के अनुसार यह स्वीकार किया गया कि फर्म को इस चोरी की जानकारी मई में हुई, लेकिन मुकदमा चोरी के दो महीने बाद नौ अगस्त को दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IPS और पुलिस अफसरों के तबादले