विधानसभा चुनाव की तरह एक्जिट पोल गलत साबित होंगे: DK Shivakumar

By Prabhasakshi News Desk | Jun 02, 2024

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को दोहराया कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे, जैसा कि पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ था। शिवकुमार ने सदाशिवनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, एग्जिट पोल ने पूर्वानुमान जताया था कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन वे गलत थे। शिवकुमार कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष भी हैं। शिवकुमार ने कहा कि एग्जिट पोल ने संकेत दिया था कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में केवल 80-85 सीट जीतेगी, लेकिन उन्होंने पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण के आधार पर भविष्यवाणी की थी कि उनकी पार्टी 136  सीटें जीतेगी। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा