बिहार की तरह अन्य राज्यों में भी महागठबंधन बनाने की कोशिश में RJD, सहयोगियों को साधने में लगे तेजस्वी

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2021

बिहार में बीजेपी-जदयू की जोड़ी को कड़ी टक्कर देने के बाद चुनाव में परास्त  हो चुके लालू के लाल तेजस्वी यादव के हौसले बेहद ही बुलंद नजर आ रहे हैं। अब बिहार से निकलकर तेजस्वी यादव अन्य राज्यों में भी पार्टी के लिए संभावनाएं तलाशते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव असम के दौरे पर हैं और सहयोगियों की तलाश में हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए असम में गठबंधन के गठन पर राजद नेता तेजस्वी यादव हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी हुआ करती थी, अब हम इसका विस्तार करना चाहते हैं। 

 तेजस्वी ने की बदरुद्दीन अजमल से मुलाकात

तेजस्वी यादव ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से मुलाकात की।  इस मुलाकात के दौरान दोनों दलों के बीच चुनाव में गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान बदरुद्दीन अजमल ने पीएण मोदी और अमित शाह के असम दौरे पर कहा कि इससे मालूम पड़ता है कि उनकी गद्दी हिली हुई है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी लागू रहेगी, कोई ढिलाई नहीं होगी: नीतीश कुमार

तेजस्वी तलाश रहे जगह

तेजस्वी यादव ने असम में डेरा डाला हुआ है। कहा जा रहा है उनकी कांग्रेस नेताओं संग मुलाकात हो चुकी है और उन्हें अपनी मंशा से तेजस्वी अवगत करा चुके हैं। तेजस्वी यादव को बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस गठबंधन में अपने लिए जगह मिलने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी