कांग्रेस की तरह राज्यसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों को प्रशिक्षण शिविर में रखेगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2022

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव से पहले अपने विधायकों को ‘‘प्रशिक्षण शिविर’’ के लिए यहां एक रिजॉर्ट में रखेगी। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के विधायक भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं, जहां से उन्हें दिन में दो बसों से रिजॉर्ट ले जाया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसके लिए विधायकों को रिजॉर्ट में ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में विधायकों को राज्यसभा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कांगेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती

भाजपा उनका समर्थन कर रही है। संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीट वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीट एवं भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है। दो सीटों के बाद कांग्रेस के पास 26 अधिशेष एवं एक सीट जीतने के बाद भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए। सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि सरकार का समर्थन कर रहे अन्य दलों के विधायकों एवं निर्दलीय विधायकों के समर्थन से वह तीसरी सीट जीत जाएगी।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन