कांगेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती

Navjot Singh Sidhu
ani

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सिद्धू (58) की संस्थान के हीपैटोलॉजी विभाग में मेडिकल जांच की गई।

चंडीगढ़/ पटियाला। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सोमवार दोपहर चंडीगढ़ के स्नात्कोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सिद्धू (58) की संस्थान के हीपैटोलॉजी विभाग में मेडिकल जांच की गई। दोपहर में, सिद्धू को पीजीआईएमईआर में भर्ती किया गया, जहां उन्हें पटियाला जेल से भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में और भी जांच किये जाने की उम्मीद है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख द्वारा एक स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हें 20 मई को पटियाला केंद्रीय जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर छोटे देश भी भारत को चुनौती दे रहे हैं : सिसोदिया

उन्हें 1998 के रोडरेज के एक मामले में उच्चतम न्यायालय ने एक साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई थी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सिद्धू को दो सप्ताह पहले जांच के लिए पटियाला के राजेंद्र अस्पताल ले जाया गया था। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू के वकील एसपीएस वर्मा ने हाल में कहा था कि सिद्धू ने जेल में एक विशेष आहार का अनुरोध किया था। वकील के अनुसार सिद्धू, गेहूं से बनी वस्तुएं, चीनी, मैदा और कुछ अन्य खाद्य वस्तुएं नहीं खा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़