By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2018
रांची। भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की विपक्षी दलों की कोशिशों पर निशाना साधते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि यह ‘तेल और पानी’ मिलाने की तरह है। दास ने झारखंड के विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराने के लिए विधानसभा जल्द भंग करने की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि ‘एक देश-एक चुनाव’ संविधान संशोधन के बिना संभव नहीं है। दास की पार्टी भाजपा एक साथ चुनाव कराने के विचार की मजबूती से वकालत कर रही है वहीं विपक्ष इसे संघीय ढांचे के विरुद्ध बता रहा है। दास ने यह भी कहा कि झारखंड में नक्सलवाद खात्मे के कगार पर है।