Mens Skin Care: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी कराना चाहिए मैनीक्योर-पैडीक्योर, जानिए इसके फायदे

By अनन्या मिश्रा | Aug 28, 2023

बाहर के बढ़ते प्रदूषण और तेज धूप की वजह से स्किन डैमेज हो जाती है। महिलाएं बालों और त्वचा की देखभाल और उनसे संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय आजमाती हैं। साथ ही महिलाएं समय-समय पर मैनीक्योर और पैडीक्योर की मदद से स्किन को एक्सफोलिएट कर स्किन की समस्याओं को दूर करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Care: बिना किसी टूल और केमिकल के करें बालों को नेचुरली स्ट्रेट, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

दूर होती है हाथ-पैरों की गंदगी

बता दें कि मैनीक्योर और पैडीक्योर की मदद से हाथ-पैरों की उंगलियों और अंगूठे में जमने वाली गंदगी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही हाथ-पैरों के डेड सेल्स को भी हटाया जा सकता है और हाथ-पैरों में बैक्टीरिया के कारण होने वाले इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। मैनीक्योर और पैडीक्योर करने से आप अपने हाथ-पैरों को 10 से 15 मिनट तक हल्के गर्म पानी में रखें। इस पानी में आप लैवेंडर ऑयल भी मिला सकते हैं।

हाथ और पैरों के नाखून की देखभाल 

कई बार चोट लगने या किसी अन्य कारण से नाखून टूट जाते हैं। ऐसे में इनमें इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन मैनीक्योर और पैडीक्योर की मदद से आपके नाखून ट्रिम होते हैं और उनके टूटने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है। कई बार नाखूनों को न काटने के कारण वह उंगली के अंदर ही बढ़ने लगते हैं। ऐसे में मैनीक्योर और पैडीक्योर की मदद से आप नाखूनों की लंबाई अपने मुताबिक रख सकते हैं। 

पैरों की दुर्गंध होगी दूर

ऑफिस में पुरुषों को अक्सर जूते पहनकर रहना पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर समय तक जूते पहने रखने से पैरों की दुर्गंध आने लगती है। क्योंकि लंबे समय तक जूते पहने रहने से पैरों में बैक्टीरिया भी पनपने की संभावना ज्यादा होती है। पुरुषों के पैरों से आने वाली दुर्गंध को पेडीक्योर की मदद से कम किया जाता है। इसके साथ ही हाइजीन भी बनी रहती है।

दूर होता है स्ट्रेस

पेडीक्योर करने के दौरान आपके पैरों के तलवों पर एक्यूप्रेशर होता है। जिसके कारण आपको तनाव और स्ट्रेस से दूर रहने में मदद मिलती है। पैडीक्योर से आप खुद को फ्रेश फील करते हैं।

स्किन में चमक आती है

मैनीक्योर और पेडीक्योर की मदद से आपके हाथ-पैरों के डेड सेल्स हटते हैं। इससे नई त्वचा आती है और स्किन की टैनिंग और कालापन दूर होता है। मैनीक्योर और पैडीक्योर की मदद से स्किन में चमक आती है। ऐसे में आप भी समय-समय पर मैनीक्योर व पैडीक्योर करवा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद