लिखित ने तैराकी में कर्नाटक के लिए जीते 3 स्वर्ण, तालिका में महाराष्ट्र शीर्ष पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2019

पुणे। कर्नाटक के एसपी लिखित ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में सोमवार को तीन स्वर्ण पदक जीतकर तैराकी में अपने राज्य का दबदबा कायम किया। इन खेलों के छठे दिन कर्नाटक ने तैराकी में दांव पर लगे 15 स्वर्ण पदकों में से छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन छह स्वर्ण में से तीन स्वर्ण एसपी लिखित के नाम रहा। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक के अलावा चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में भी सोना हासिल किया। लिखित इन खेलों में अब तक कुल पांच स्वर्ण जीत चुके है। सोमवार को तैराकी में महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने दो-दो जबकि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश ने एक-एक स्वर्ण जीते। 

 

 

महाराष्ट्र के लिए केनिशा गुप्ता ने 50 मीटरफ्रीस्टाइल और अपेक्षा फर्नांडीज ने 200 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण जीते। केनिशा का यह तीसरा व्यक्तिगत और अपेक्षा का दूसरा पदक है। पदकों के मामले में सोमवार को कर्नाटक को सबसे ज्यादा फायदा हुआ लेकिन ओवरऑल पदक तालिका के शीर्ष चार स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मेजबान महाराष्ट्र 59 स्वर्ण, 48 रजत और 59 कांस्य पदकों के साथ कुल 166 पदक लेकर टॉप पर बना हुआ है।  दिल्ली कुल 115 पदकों (43 स्वर्ण, 31 रजत और 41 कांस्य) के साथ दूसरे जबकि हरियाणा कुल 107 पदकों (36 स्वर्ण, 34 रजत और 37 कांस्य) के साथ तीसरे नंबर पर कायम है। 

 

यह भी पढ़ें: बहरीन से हारकर नॉकआउट की दौड़ से बाहर हुआ भारत

 

कर्नाटक छह स्वर्ण पदक जीतने के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार है। कर्नाटक के अब 25 स्वर्ण, 22 रजत और 13 कांस्य हो गए हैं जिससे उसके कुल पदकों की संख्या 60 हो गई है।  तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने अंक तालिका में स्थानों की अदला बदली की। तमिलनाडु सोमवार को चार स्वर्ण जीतते हुए 21 स्वर्ण, 29 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ कुल 67 पदक लेकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि सोमवार को सिर्फ दो स्वर्ण जीतने के कारण यूपी की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। यूपी के खाते में हालांकि तमिलनाडु से अधिक 71 पदक हैं लेकिन रजत पदकों के मामले में वह पिछड़ गया है। यूपी के खाते में 21 स्वर्ण, 21 रजत और 29 कांस्य पदक है।  हॉकी के फाइनल में हरियाणा ने पंजाब को 1-0 से हराकर लड़कों के अंडर-17 वर्ग का खिताब जीता। 

प्रमुख खबरें

BJP ने पूर्वांचल के कद्दावर नेता यशवंत सिंह का निष्कासन खत्म किया

ऑस्ट्रेलिया की टीम से कटेगा स्टीव स्मिथ का पत्ता? जेक फ्रेजर-मैकग्रुक की होगी

मुलायम सिंह के परिवार से घबराई हुई है BJP : Shivpal Yadav

Prajwal Revanna Sex Video Case | कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- रेवन्ना को जर्मनी भागने में किसने मदद की?