शेर सिर्फ़ शिकार करने निकलता है, मनोरंजन के लिए नहीं... मदुरै में दिखे विजय के तेवर, पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती

By अंकित सिंह | Aug 21, 2025

आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले, अभिनेता-राजनेता और तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख विजय ने गुरुवार दोपहर मदुरै जिले में अपनी विशाल रैली की। विजय अपनी पार्टी को तमिलनाडु की राजनीति में एक तीसरे मोर्चे के रूप में पेश करना चाहते हैं, जो सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और विपक्षी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) दोनों का विकल्प हो। उन्होंने कहा कि शेर भीड़ में रहना जानता है और अकेले रहना भी जानता है। वह अनोखा होता है। शेर सिर्फ़ शिकार करने निकलता है, मनोरंजन के लिए नहीं। वह हमेशा ज़िंदा शिकार ही करता है।

केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए विजय ने कहा कि NEET रद्द करो! क्या तुम ऐसा कर सकते हो, नरेंद्र मोदी अवर्गल? उन्होंने कहा कि अपनी ज़िद के चलते आप NEET परीक्षा थोपते रहते हैं, और इसकी वजह से यहाँ जो हो रहा है, उसके बारे में बोलते हुए भी मुझे बहुत दुख होता है। NEET को ख़त्म कर देना चाहिए। क्या आप ऐसा करेंगे? आप हमें वो कभी नहीं देंगे जो हम चाहते हैं या वो नहीं करेंगे जो हमारे लिए सही है। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 800 मछुआरों पर हमला किया है। हमारे मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, कच्चातीवु (द्वीप) वापस ले लें और हमें दे दें। 

इसे भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी से कई हित सधेंगे

हुंकार भरते हुए विजय ने गदावा किया कि टीवीके कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो अंडरग्राउंड डील करती हो, गठबंधन बनाती हो और लोगों को धोखा देती हो। हम किसी से नहीं डरते। तमिलनाडु की जनता, महिलाएँ और युवा हमारे साथ खड़े हैं। डीएमके का भाजपा के साथ गुप्त गठबंधन है, लेकिन वे ऐसा नाटक करते हैं मानो वे भाजपा का विरोध कर रहे हों। 

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका

Middle East संकट का भारत पर असर, Crude Oil Import बिल 82% बढ़ा, बिगड़ा बजट का गणित

Sanjay Rao के CEO बनते ही Bata India के निवेशकों की चांदी, एक दिन में शेयर ने लगाई 17% की छलांग

EPF पर 8.25% ब्याज Final! लगातार तीसरे साल Rate स्थिर, जानें आपके Investment पर इसका असर