लियोनेल मेस्सी ने स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा में रिकार्ड सातवीं बार ‘गोल्डन बूट’ हासिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

विटोरिया। लियोनेल मेस्सी ने बार्सिलोना की अंतिम दौर में अलावेस पर 5-0 से शानदार जीत के दौरान दो गोल करके स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा में रिकार्ड सातवीं बार किसी एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने के लिये ‘गोल्डन बूट’ हासिल किया। मेस्सी ने लीग में कुल 25 गोल दागे जो उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी करीम बेंजेमा से चार गोल अधिक हैं। बेंजेमा रीयाल मैड्रिड और लेगानेस के बीच 2-2 से ड्रा छूटे मैच में गोल नहीं कर पाये थे मेस्सी लीग में सात अलग अलग सत्रों में सर्वाधिक गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। चोट के कारण सत्र के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाने के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। 

प्रमुख खबरें

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि