By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019
ब्यूनस आयर्स। बार्सीलोना के सुपरस्टार लियोनेल मेससी और सर्जियो अगुरो को कोपा अमेरिका फुटबॉल के लिये अर्जेंटीना की 23 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। पेरिस सेंट जर्मेन के विंगर एंजेल डि मारिया को भी टीम में जगह दी गई है लेकिन स्ट्राइकर गोंजालो हिगुएन को बाहर कर दिया गया है।
कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि इस समय ये देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। अर्जेंटीना को ग्रुप बी में कोलंबिया, पराग्वे और कतर के साथ रखा गया है। मेस्सी विश्व कप के बाद आठ महीने के अंतराल पर टीम में लौटे हैं।