Lionel Messi का विदाई मैच: Argentina ने Benin को 3-0 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 07, 2026

ब्यूनस आयर्स, सात अक्टूबर (एपी) दो दशक तक अर्जेंटीना के फुटबॉल की धड़कन रहे लियोनेल मेस्सी ने देश के लिए अपने आधिकारिक विदाई मैच को यादगार बना दिया। उन्होंने बेनिन के खिलाफ टीम की 3-0 की जीत में पेनल्टी पर एक गोल करने के साथ दो गोल करने में मदद की। ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में खेले गए मैच में हजारों प्रशंसकों ने इस महान खिलाड़ी को जोरदार तालियों और नारों के साथ अंतिम विदाई दी।

मैं हमेशा वापस आता रहना चाहूंगा क्योंकि अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना आपके साथ होने वाली सबसे खूबसूरत चीज है। ’’ उनके कई साथी खिलाड़ी भावुक हो गए थे। उन सभी ने लियोनेल स्कालोनी के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ और प्रशंसकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

मेस्सी ने कहा, ‘‘मुझे आप सभी की याद आएगी। अब मैं आपकी तरफ रहूंगा, राष्ट्रीय टीम और आने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब हम एकजुट होते हैं तो हम किसी से भी ज्यादा मजबूत होते हैं और किसी भी चीज पर काबू पा सकते हैं।

मुश्कल समय आगे है क्योंकि इस ग्रुप ने जो हासिल किया है, उसे दोहराना आसान नहीं होगा। ’’ मेस्सी द्वारा लिए गए कॉर्नर किक के बाद, डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने हेडर से 48वें मिनट में गोल कर टीम के लिए गोल कर दिया। इसके बाद मेस्सी ने युवा प्रतिभा निकोलस पाज को पास दिया जिन्होंने 61वें मिनट में बाएं पैर से शानदार फिनिश के साथ गोल किया।

दस मिनट बाद पेनल्टी पर मेस्सी ने बाएं पैर से गोल दाग दिय जिससे सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर के रूप में उनके गोलों की संख्या और बढ़ गई। दर्शकों ने उनके सम्मान में गाना शुरू किया, ‘‘ओले, ओले, मेस्सी। ’’ 39 साल की उम्र में भी शीर्ष स्तर पर खेलते हुए मेस्सी ने 31 अगस्त को घोषणा की थी कि वह विदाई लेने वाले हैं।

मेस्सी ने अपना अंतिम मैच (अर्जेंटीना के लिए उनका 208वां मैच) शानदार आतिशबाजी के प्रदर्शन के बीच खेला। उन्होंने विशेष संस्करण की जर्सी पहनी थी जिसमें मानक डिजाइन की तुलना में चौड़ी लंबी धारियां, एक विशाल सूरज और पीठ पर सुनहरे रंग का नंबर 10 था। पीठ के विवरण में प्रिंट में बकरे के सींग थे ‘गोट’ (जीओएटी) का संकेत जो जानवर और ‘ग्रेटैस्ट ऑफ ऑल टाइम’ दोनों को संदर्भित करता है।

अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच शुरू होने के दस मिनट बाद, रेफरी ने अर्जेंटीना के कप्तान को सम्मानित करने के लिए मैच रोक दिया। प्रतिद्वंद्वी और साथी खिलाड़ी उनका अभिवादन करने के लिए आगे आए जबकि प्रशंसक खड़े होकर तालियां बजाने लगे। मेस्सी ने हाथ उठाकर आभार जताया।

मैच समाप्त होने के बाद, उन्होंने अपने साथियों को उन खिताबों के लिए धन्यवाद दिया जो उन्होंने जीते थे और उन्हें एक निर्देश दिया, ‘‘हमें एक मजबूत, एकजुट ग्रुप बनाना होगा क्योंकि कुछ लोग चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम असफल हो, और हमें उन्हें यह संतुष्टि नहीं देनी चाहिए। ’’ महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के उत्तराधिकारी के रूप में मेस्सी ने 2005 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया। 2022 तक उनका सफर निराशाओं से भरा रहा।

लेकिन 2022 में आखिरकार उन्होंने विश्व कप उठाया और यह ऐसी जीत थी जिसने खेल के महानतम खिलाड़ियों की सूची में उनकी जगह पक्की करने के साथ अर्जेंटीना में एक राष्ट्रीय नायक के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया। अपने बेटे थियागो, माटेओ और सिरो के साथ मेस्सी जब भावुक हो गए तब अर्जेंटीना का राष्ट्रगान गाया। गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने उनके कंधों पर हाथ रखकर उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की।

प्रमुख खबरें

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

Punjab DA केस: High Court को गुमराह करने पर Chief Secretary KAP Sinha को अवमानना नोटिस, 9 अक्टूबर को पेशी का आदेश