Lionel Messi ने फुटबॉल जारी रखने पर जताया संदेह, पिता Jorge को दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026

महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि देते हुए खुलासा किया कि अर्जेंटीना को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने का सफर उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्होंने साथ ही फुटबॉल खेलना जारी रखने को लेकर भी अनिश्चितता जताई। मेस्सी ने इंस्टाग्राम पर स्पेनिश में लिखे पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करूंगा।

मेस्सी की अगुआई में अर्जेन्टीना ने इस साल विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। टीम के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ अपना पहला गोल करने के बाद वह भावुक नजर आए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि उनके आंसू ‘खेल से इतर किसी कारण’ से थे।

मेस्सी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आपने मेरे से इस आखिरी विश्व कप में खेलने के लिए कई बार कहा था और टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले आपकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। यह पहली बार था जब आप टूर्नामेंट में नहीं होने वाले थे। लेकिन मां लगातार कहती रहीं कि आप ठीक हो जाओगे और यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्वस्थ हो जाओगे।

मैं आपसे कहता रहा कि हम फाइनल तक पहुंचेंगे ताकि आप वहां आ सको।’’ उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के लिए विश्व कप जीतना चाहते थे। मेस्सी ने लिखा, ‘‘मैं ऐसा नहीं कर सका। मेरे पैरों में कोई ताकत नहीं बची थी।

इस बार मैंने अपने शरीर की क्षमता से भी आगे जाकर खेलने की कोशिश की लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। मैं कभी भी पूरी तरह सहज महसूस नहीं कर पाया।’’ पिछले कुछ दिनों में मेस्सी परिवार के प्रति समर्थन के कई संदेश आए हैं। मेस्सी अर्जेंटीना लौट गए थे और अपनी एमएलएस टीम इंटर मियामी के मॉन्टेरे के खिलाफ हालिया लीग्स कप मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस