By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026
नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एडमिरल स्वामीनाथन हिंद महासागर में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस देश के साथ द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 अगस्त से मॉरीशस की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस गए नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 12 अगस्त को मॉरीशस गणराज्य के माननीय प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की।