मेसी के गोल की बदौलत इंटर मियामी सेमीफाइनल में पहुंचा

By Kusum | Aug 12, 2023

इंटर मियामी ने लीग्स कप क्वार्टरफाइनल में चार्लोट को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें लियोनल मेसी ने अपने नये क्लब के लिए 86वें मिनट में गोल दागा। पिछले साल अर्जेंटीना को विश्व कप खिताब दिलाने वाले सात बार के ‘बैलन डिओर’मेस्सी का यह अपने नये क्लब के लिए पांच मैचों में आठवां गोल था।

इस दौरान मेस्सी ने मियामी के अपने सभी पांच मैचों में गोल किये हैं। जोसेफ मार्टिनेज ने 12वें और रोबर्ट टेलर ने 32वें मिनट में गोल किये। क्लब के लिए एडिल्सन मलांडा ने 78वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। अब सेमीफाइनल में इंटर मियामी का सामना मेक्सिको के क्लब क्वूरेटारो से होगा जिन्होंने फिलेडेल्फिया यूनियन को 2-1 से हराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है। 

प्रमुख खबरें

Gurugram में ससुराल पक्ष ने BJP पार्षद और उनके पिता को पीटा, पांच आरोपी गिरफ्तार

NCP Merger पर Sunetra Pawar के फैसले बिना चर्चा बेनतीजा रहेगी: Chhagan Bhujbal

Kota JK Lon Hospital के अधीक्षक और नर्सिंग कर्मियों पर तकनीशियन को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Allahabad High Court ने कैदी की उम्र बदलने वाली अदालत कर्मी की बर्खास्तगी रखी बरकरार