मैदान पर वापस लौटे मेस्सी ने फिर दागा गोल, बार्सिलोना की एक और जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

मैड्रिड। बार्सिलोना ने 99 हजार क्षमता वाले कैंप नोउ स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले गये पहले मैच में अपने स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी के गोल की मदद से लेगानेस को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। बार्सिलोना ने धीमी शुरुआत की लेकिन अन्सु फाती ने 42वें मिनट में गोल करके उसे बढ़त दिला दी। इसके बाद मेस्सी ने 69वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जो वर्तमान सत्र में लीग में उनका 21वां गोल है। इससे मेस्सी के करियर की कुल गोल की संख्या 699 पर पहुंच गयी है। इनमें से 629 गोल उन्होंने बार्सिलोना की तरफ से किये हैं। बार्सिलोना ने इस जीत से अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रीयाल मैड्रिड पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। बार्सिलाना के अब 29 मैचों में 64 अंक जबकि रीयाल के 28 मैचों में 59 अंक हैं। रीयाल अपना अगला मैच गुरुवार को वेलेंसिया के खिलाफ खेलेगा। मेस्सी ने इससे पहले ला लिगा के फिर से शुरू होने पर मालोर्का के खिलाफ बार्सिलोना की 4-0 से जीत में भी गोल किया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण ला लिगा मार्च से ठप्प पड़ी थी।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते