दिल्ली चिड़ियाघर: नवरात्रि पर शेर और दो शेरनियों के नाम महेश्वर, महा गौरी, शैलजा रखे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

नयी दिल्ली। पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नवरात्रि के अवसर पर दो शेरनियों और एक शेर का नाम महा गौरी, शैलजा और महेश्वर रखा। इन्हें हाल में गुजरात से दिल्ली के चिड़ियाघर लाया गया है। दिल्ली के चिड़ियाघर को पिछले महीने गुजरात के सक्करबाग से पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत प्रजनन उद्देश्य के लिए शेर और शेरनी मिले हैं। चिड़ियाघर में वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शामिल हुए और उन्होंने शेर और शेरनी के बाड़े के पास ऐसे पेड़ लगाए जो गुजरात में पाये जाते हैं।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav