By अंकित सिंह | Feb 27, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आठवां समन जारी किया है। ईडी ने केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में चार मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। केजरीवाल लगातार ईडी के समन से दूरी बनाते रहे हैं। इससे पहले धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए थे। इसी के बात से केजरीवाल को आठवां समन जारी किया गया है।