मऊ में हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही करीब 60 लाख रुपये की शराब जब्त, एक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2025

मऊ जिला मुख्यालय के दक्षिण टोला थानाक्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को हरियाणा से ट्रक से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 60 लाख रुपये कीमत की शराब जब्त की और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जांच करने पर ट्रक में ‘मैकड्वेल ब्रांड’ की 750 मिली लीटर की 210 पेटियां (प्रत्येक पेटी में लगभग 12 बोतल) और ‘इंपीरियल ब्लू ’ ब्रांड की 180 मिली लीटर 564 पेटियां मिलीं और प्रत्येक पेटी में 48 बोतल थीं।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस तरह पुलिस ने 6672 लीटर शराब बरामद की। ये सभी पेटियां मूंगफली के बोरे के नीचे छुपा कर रखीं हुईं थीं। पुलिस ने इस शराब की कीमत 60 लाख रुपये आंकी है। गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी मनोज के रूप में हुई।

पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बाबा उर्फ ​​कमाल नामक तस्कर और ट्रक मालिक मुहम्मद हनीफ के लिए काम करता था, जो पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के पकरिया नौगांवा का रहने वाला है। उसने कई बार बिहार में शराब ले जाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?