बीजेपी की एक और लिस्ट, डिंपल यादव को टक्कर देंगे जयवीर सिंह ठाकुर, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ होंगे एसएस अहलुवालिया

By अंकित सिंह | Apr 10, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 नाम शामिल हैं। इन 9 नामों में उत्तर प्रदेश से सात, पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट और चंडीगढ़ सीट शामिल है। चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। किरण खेर की जगह संजय टंडन भाजपा के उम्मीदवार होंगे जबकि आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलूवालिया को मैदान में उतर गया है। पहले आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया गया था। लेकिन उनके इनकार के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता एसएस अहलूवालिया पर भाजपा ने दांव लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Model Code Of Conduct: क्या है आदर्श आचार संहिता, कब हुई थी इसकी शुरूआत, किन पर लगती है रोक?

मछली शहर सीट से बीपी सरोज को टिकट पार्टी ने दिया है जबकि गाजीपुर से पारस नाथ राय उम्मीदवार होंगे। इस सीट से कभी बीजेपी के कद्दावर नेता रहे वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सांसद हुआ करते थे। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अभी भी रायबरेली सीट को लेकर अपनी चुप्पी साथ रखी है। रायबरेली और अमेठी सीट गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। अमेठी से स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतर जा चुका है। जबकि रायबरेली से अभी भी भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अमेठी और रायबरेली से अब तक अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। 

प्रमुख खबरें

DGCA Safety Audit में भारतीय एयरलाइंस की खुली पोल, US FAA की जांच से पहले सामने आईं कई गंभीर कमियां

Yasin Malik ने खेला भावनात्मक कार्ड, पाकिस्तानी पत्नी Mushaal को तलाक देने का ऐलान, फांसी की सजा का विरोध नहीं करने का भी लिया निर्णय

दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक कदम...अचानक क्यों भारत की तारीफ करने लगा बांग्लादेश?

Raghav Chadha का आरोप, AAP सरकार ने मतदाता सूची में नाम के आगे ‘स्थानांतरित’ लिखवाया