Operation Sindoor में मारे गए आतंकियों की आ गई सूची, लश्कर से जैश तक के आतंकी शामिल

By अंकित सिंह | May 10, 2025

7 मई को पाकिस्तान में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमलों में मारे गए आतंकवादियों का विवरण सूत्रों के हवाले से सामने आ गया है। लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध मुदस्सर खादियन खास उर्फ ​​मुदस्सर उर्फ ​​अबू जुंदाल। उसकी जनाजे की नमाज़ एक सरकारी स्कूल में हुई, जिसका नेतृत्व जमात-उद-दावा (एक नामित वैश्विक आतंकवादी) के हाफ़िज़ अब्दुल रऊफ़ ने किया। नमाज़ समारोह में पाक सेना के एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: PSL को लेकर UAE ने पाकिस्तान को दिया झटका, इधर इंग्लैंड ने भारत को दिया IPL कराने का न्योता

मोहम्मद हसन खान। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ। वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय वायुसेना ने ‘‘ऑपरेशन सिंदूर’’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को रात के वक्त निशाना बनाया जिनमें आतंकियों के छिपने के नौ ठिकाने शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना के सटीक अभियान में निशाना बनाए गए ठिकानों में बहावलपुर का मरकज सुभान अल्लाह, तेहरा कलां का सरजल, कोटली का मरकज अब्बास और मुजफ्फराबाद का सैयदना बिलाल कैंप शामिल हैं। ये सभी ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। 

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन