‘पार्टनर’ से हुए झगड़े के बाद लिव-इन में रह रहे युवक ने की खुदकुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसाइटी में लिव- इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक ने ‘पार्टनर’ से हुए झगड़े के बाद कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गौर सिटी सोसाइटी में रहने वाले प्रशांत का अपने ‘पार्टनर’ से सोमवार को झगड़ा हो गया जिसके बाद महिला फ्लैट से कहीं चली गई। 

कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अधिकारी ने बताया कि अगर इस बाबत शिकायत मिलती है तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform