Health Tips: शरीर का Natural Detox Center है लिवर, Healthy Foods से सुधारें अपनी Lifestyle और फिटनेस

By अनन्या मिश्रा | Jul 25, 2026

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। लिवर हमारे शरीर में डिटॉक्सीफायर की तरह काम करता है। हेल्दी लिवर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायता करता है। लेकिन आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लिवर की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए लिवर को डिटॉक्स करना जरूरी है। लिवर को साफ रखने के लिए डाइट में कुछ फूड्स शामिल किए जा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन से फूड्स डाइट में शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Hidden signs of Vitamin D deficiency: हड्डियां ही नहीं, पूरा शरीर देता है विटामिन डी की कमी के संकेत, जानिए कैसे

चुकंदर खाएं

बता दें कि चुकंदर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और हेल्दी लिवर के लिए आप डाइट में चुकंदर शामिल कर सकते हैं। 

नींबू का सेवन

लिवर को साफ करने में नींबू भी मदद करता है। नींबू में विटामिन सी और डी लिमोनेन से भरपूर होता है। यह लिवर को हेल्दी और बेहतर बनाता है। 

खाने में शामिल करें हल्दी

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर कई बीमारियों से बचता है। यह लिवर को साफ करने में भी सहायता करती है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए पानी में हल्दी मिलाकर उबाल कर पीना चाहिए।

फाइबर युक्त फूड्स

लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करना चाहिए। डाइट में सेब, हरी पत्तेदार सब्जियां और गाजर आदि का सेवन करें। यह फूड्स लिवर को साफ रखते हैं।

ब्रोकली

लिवर को मजबूत करने के लिए ब्रोकली को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। ब्रोकली में विटामिन ई और फाइबर भरपूर पाया जाता है, जोकि लिवर की हेल्थ को अच्छा रखता है।

प्रमुख खबरें

Bihar के 168 मेधावी छात्रों को CM Samrat Choudhary ने दिया नकद पुरस्कार और पदक

Asian Games में Rohit Yadav पोडियम पर पहुंचने के लिए लगाएंगे पूरा जोर

Asian Games से बाहर हुए पहलवान Deepak, WFI ने डोप टेस्ट में फेल होने पर वापस लिया नाम

देश-दुनिया के मुख्य समाचार: Cabinet ने दी आठ रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, Sensex 813 अंक गिरा