By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022
लंदन, (एपी) लीवरपूल ने रविवार को लीग कप के फाइनल में चेल्सी को पेनल्टी शूट आउट में 11-10 से हराकर एक दशक में पहला घरेलू फुटबॉल फाइनल जीता। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआती 10 पेनल्टी को गोल में बदला जिसके बाद पेनल्टी लेने की बारी दोनों टीम के गोलकीपर की आई। लीवरपूल के गोलकीपर साओमहिन केलेहर ने पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन चेल्सी के गोलकीपर केपा अरिजाबालगा चूक गए जिससे लीवरपूल ने खिताब जीता। केपा को पेनल्टी विशेषज्ञ के रूप में अतिरिक्त समय की समाप्ति से ठीक पहले 120वें मिनट में उतारा गया था।