रेमो डिसूजा की पत्नी ने कम किया 40 किलो वजन, शेयर की वेट लॉस जर्नी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लिजेल के चर्चा में आने की वजह उनका घटा हुआ वजन है। लिजेल ने 40 किलो वजन कम किया है। जिसे लेकर उनके पति रेमो डिसूजा ने भी उनकी खूब तारीफ की है।

लिजेल बताती हैं कि उन्होंने दिसंबर 2018 में वजन घटाने का फैसला लिया था और सोचा था कि अब समय आ गया है मैं चीजों को अपने हाथ में ले लूं और मैंने तुरंत अपने ट्रेनर प्रशांत को मैसेज किया और कहा था कि जब तक आप मेरा वजन कम नहीं करवा पाते, मैं आपको सबसे अच्छा ट्रेनर नहीं मान सकती। लिजेल ने बताया कि जनवरी 2019 में मैंने इंटरमिटेंट फास्टिंग की शुरुआत की थी। मैंने 15 से 16 घंटे के इंटरमिटेंट फास्टिंग के चलते पहले साल में लगभग 15 से 20 किलो वजन कम किया था।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss के ओटीटी के ग्रैंड फिनाले से पहले शिल्पा शेट्टी की फैंस से अपील, कहा- शमिता को करें वोट

उन्होंने कहा कि इसके बाद मैंने वेट ट्रेनिंग और डाइट पर जोर देना शुरू कर दिया था। लॉकडाउन के दौरान मैं घर पर ही जिम में लगातार अपनी वेट ट्रेनिंग करती रही और 18 से 20 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग और घर का बना खाना ले रही थी। मैं एक दिन में एक बार ही खाना खाती थी। इसके बाद लोगों को मेरे वजन में बदलाव नजर आने लगा था। हालांकि बहुत सारे लोगों का मेरी डाइट को लेकर नजरिया कुछ और था लेकिन मैंने इस जर्नी में महसूस किया कि भले ही मैंने कुछ गलतियां की हों। उन्होंने कहा मुझे लगा कि कीटो सबसे अच्छा काम करता है। मैंने 8-9 किलो वजन कम किया। कुल मिलाकर मैंने 105 से 65 किलो तक का यह सफर तय किया है। हालांकि पिछले साल रेमो की बीमारी के चलते मैंने 6 किलो वजन बढ़ाया था लेकिन अब मुझे पता है कि मैं इसे कम कर लूंगी।

उन्होंने कहा कि मैं आपको बता दूं कि मैंने 2018 में वजन घटाने के लिए बेरिएट्रिक सर्जरी के बारे में भी विचार किया था। मुझे पता है कि मैं बहुत जिद्दी इंसान हूं ,बस मुझे इस बात का अहसास था कि मुझे अब सिर्फ वजन कम करना है। मैंने सर्जरी को लेकर डॉक्टर मुफ्फी लकड़वाला से बात की और सर्जरी ने कराने का फैसला लिया। मेरा लक्ष्य दिसंबर महीने तक 10 किलो वजन कम करना था। इसके लिए रेमो और मेरे बच्चे मेरा समर्थन कर रहे थे और मैंने यह हासिल कर लिया।

प्रमुख खबरें

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब

गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक Double Medal: 5000m में Bronze और Soman Rana ने जीता Shotput Gold Medal

पानी मांगने के बहाने भरोसा जीता और फिर... Kulgam में एक आतंकवादी ने कैसे दो मजदूरों की जान ले ली

Viral Post: जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, Family के साथ आए नजर