LJP ने मुंगेर जिला अध्यक्ष राघवेंद्र भारती को पद से हटाया, NDA को बताया था अक्षुण्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

नयी दिल्ली। कयासों को बल देते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बुधवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अक्षुण्ण बताने को लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया है। लोजपा ने कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला अध्यक्ष चिराग पासवान लेंगे। पार्टी ने बयान में कहा कि वह मानती है कि किसी भी नेता को गठबंधन पर नहीं बोलना चाहिए क्योंकि अंतिम फैसला पासवान पर छोड़ा गया है। पार्टी ने कहा कि बिहार के मुंगेर जिले के लोजपा अध्यक्ष राघवेंद्र भारती का बयान निर्देशों के विपरीत है और इसलिए उन्हें उनके पद से हटाया जाता है। विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले लोजपा द्वारा उठाए गए इस कदम से कयासों को बल मिला है। मौजूदा समय में लोजपा बिहार में भाजपा और जदयू की सहयोगी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!