लॉयड ने सौरव गांगुली को पूर्वी भारत के बाजारों के लिए ब्रांड एम्बैसडर बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

नयी दिल्ली| बिजली के सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया के टिकाऊ उपभोक्ता सामान ब्रांड लॉयड ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को पूर्वी भारत के बाजारों के लिए अपना ब्रांड एम्बैसडर नियुक्त किया है।

हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनिल राय गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारा ब्रांड सौरव गांगुली को एक प्रेरणा के रूप में देखता है। गांगुली की लोकप्रियता से हमारे ब्रांड को फायदा होगा।’’

गांगुली ने ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव पर कहा, लॉयड ने खुद को भारत में सबसे भरोसेमंद टिकाऊ उपभोक्ता सामान ब्रांड के रूप में स्थापित किया है, जो नवोन्मेषण, बेहतर प्रौद्योगिकी और बिक्री के बाद ग्राहक सहायता पर निरंतर ध्यान केंद्रित करता है। लॉयड एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी जैसे उत्पादों की बिक्री करती है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?