आभूषण विक्रेताओं की लिवाली से सोने में दिखी मजबूती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2019

नयी दिल्ली। विदेशों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली के समर्थन से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 32,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का बनाने वाली कंपनियों के उठाव घटने से चांदी की कीमत 30 रुपये की हानि के साथ 38,570 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सर्राफा मांग बढ़ने से विदेशों में मजबूती के रुख के कारण सोने की कीमतों में तेजी आयी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,279.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी तेजी के साथ 15.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। शनिवार को सोना 20 रुपये की हानि के साथ 32,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।

इसे भी पढ़ें: लिवाली से सोना 100 रुपये चढ़ा, चांदी 200 रुपये मजबूत

दिल्ली में सोमवार को 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200-200 रुपये बढ़कर क्रमश: 32,870 तथा 32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गिन्नी का भाव 26,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिरता का रुख दर्शाता बंद हुआ। वहीं चांदी तैयार का भाव 30 रुपये घटकर 38,570 रुपये किलो रह गया जबकि साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 297 रुपये बढ़कर 37,527 रुपये किलो हो गयी। दूसरी तरफ चांदी सिक्के की कीमत लिवाल 80,000 रुपये तथा बिकवाली 81,000 रुपये प्रति 100 इकाई पर स्थिर रही। 

प्रमुख खबरें

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत