मुंबई के पास लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2020

मुंबई। मुंबई से लगभग 95 किलोमीटर दूर अटगांव स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया, लेकिन इसमें किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अटगांव स्टेशन पड़ोसी ठाणे जिले में मध्य रेलवे (सीआर) मार्ग पर स्थित है। अधिकारी के मुताबिक, ट्रेन कसारा स्टेशन जा रही थी। सीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि उपनगरीय ट्रेन के बीच वाले एक कोच की एक ट्रॉली सुबह लगभग 7.28 बजे अटगांव स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 

इसे भी पढ़ें: धारा 144 लागू होने के बाद बोले आदित्य ठाकरे, मुंबई में नयी पाबंदी नहीं लगाई गई 

क्षेत्रीय रेलवे के अनुसार, यह एक प्रथम श्रेणी का कोच था, जिसमें घटना के समय बहुत अधिक यात्री नहीं थे। वर्तमान में, केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों के साथ-साथ राष्ट्रीयकृत बैंक और विभिन्न राज्य तथा केंद्र सरकार के कार्यालयों के कर्मचारियों को ही मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति है। अटगांव स्टेशन की ओर आते समय ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा जिसके बाद कल्याण-कसारा मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। सुतार ने कहा किराहत ट्रेनों का आदेश दिया गया है और कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम जल्द ही शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Sunil Gavaskar का बड़ा बयान: Pakistani Player को टीम में लेने पर लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है

RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सुरक्षा ऑडिट पास कर Chinnaswamy Stadium में लौटेंगे IPL मैचेस

हम नहीं देंगे साथ...ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया-जापान सबने एक-एक कर किया मना, हॉर्मुज में अकेले जाने से डर गया अमेरिका

Bihar Rajya Sabha Election में NDA का महाविजय, पांचों सीटें जीतकर विपक्ष को दिया करारा झटका