मुंबई में पटरी में दरार आने के बाद मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर लोकन ट्रेन सेवाएं बाधित

By Renu Tiwari | Nov 18, 2025

मुंबई में विक्रोली और कांजुरमार्ग स्टेशन के बीच पटरी में दरार आने के बाद मंगलवार सुबह मध्य रेलवे की मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुछ यात्रियों ने बताया कि इस घटना के कारण मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से 10 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन वास्तविक है, भारत दिसंबर तक एनडीसी घोषित करेगा: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

उन्होंने बताया कि तब तक धीमी गति वाली लोकल ट्रेनों को माटुंगा स्टेशन से तेज लाइन पर भेज दिया गया। मध्य रेलवे की मुख्य लाइन दक्षिण मुंबई को पूर्वी उपनगरों और पड़ोसी ठाणे तथा रायगढ़ जिलों के आंतरिक भागों से जोड़ती है। मध्य रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क पर हर दिन 35 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games फाइनल में Pakistan को 19 रन से हराकर भारत ने जीता Gold Medal

Sharad Pawar बोले, Maharashtra में Drought पीड़ितों की मदद करना NCP SP की सर्वोच्च प्राथमिकता

Asian Games Final में China के खिलाफ भारतीय टीम को कोच Sjoerd Marijne ने दी थी शेर जैसी एकाग्रता की सीख

UP Congress के Reshuffle पर OP Rajbhar का तंज, कहा- इस बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा