Murshidabad Violence: हिंसा प्रभावित इलाके में बीएसएफ की तैनाती से स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

By एकता | Apr 13, 2025

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों, खासकर मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ शुक्रवार को भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई। दंगाइयों ने इलाके में दफ्तरों, दुकानों और वाहनों को निशाना बनाया, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने इस सिलसिले में 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीएसएफ ने राज्य में अपनी पांच कंपनियां तैनात कर दी हैं, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

स्थानीय निवासी मनोज घोष कहते हैं, 'उन्होंने दुकानें जला दीं और घरों में तोड़फोड़ की। अगर हालात शांतिपूर्ण होने चाहिए तो हम चाहते हैं कि यहां बीएसएफ की स्थायी मौजूदगी हो, यहां से पुलिस स्टेशन बहुत नजदीक है, लेकिन वे नहीं आए।'

इसे भी पढ़ें: Murshidabad Violence Updates: मुर्शिदाबाद में बीएसएफ जवान तैनात, बंगाल पुलिस ने 150 को किया गिरफ्तार

बंगाल में बीएसएफ तैनात

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बीएसएफ ने पुष्टि की कि स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस की सहायता के लिए उसकी पांच कंपनियां भेजी गई हैं। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक करणी सिंह शेखावत ने पुष्टि की कि बीएसएफ बल राज्य पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर और अधिक कर्मियों को भेजने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से रौंदा, दीप्ति और शेफाली चमकीं