बिहार में लॉकडाउन खत्म, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2021

कोरोना की थमती रफ्तार के बीच दिल्ली समेत कई राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार में भी लॉकडाउन को खत्म कर दिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच करीब एक महीने बाद बिहार के लोगों को लॉकडाउन से राहत मिलेगी। हालांकि शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। 50 % क्षमता के साथ सभी दफ्तर खुलेंगे। शाम 4 बजे तक निजी और सरकारी दफ्तर खुलेंगे। दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी।  

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 43 और लोगों की मौत होने से राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 5,424 हो गई है। इसके साथ राज्य में संक्रमण के 762 नए मामले सामने आने के बाद इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,13,879 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 762 नए मामले सामने आए हैं, उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 66 मामले सामने आए हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा