दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

By अंकित सिंह | May 23, 2021

दिल्ली में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए एक सप्ताह के लॉकडाउन का विस्तार किया गया है। खुद इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 1 हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक हफ्ते में भी जारी रहा तो 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज कोरोना की ये वेव कमजोर होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण दर 2.5% के भी नीचे चली गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 1,600 केस आए हैं। आपको बता दे कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर मई के शुरूआत में ही लॉकडाउन लगाया गया था जिसे हफ्ते दर हफ्ते बढ़ाया गया है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट