उत्तर प्रदेश में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, लागू रहेगी पाबंदियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2021

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए 30 अप्रैल से लागू कर्फ्यू की अवधि रविवार को 17 मई तक बढ़ा दी गई। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने यहां बताया, ‘‘प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू अब आगामी 17 मई तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से किया है।

इसे भी पढ़ें: महामारी के इस दौर में भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहीं महिला कोरोना वारियर्स

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हो गई और 26,847 नये संक्रमित पाये गये। अपर मुख्‍य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हुई है जबकि 26,847 नये मामले सामने आये हैं। 

प्रमुख खबरें

आखिर क्या हुआ था Isha Rikhi और Badshah के रिश्ते में? बिग बॉस 20 में हुआ खुलासा

PM Modi के Birthday पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, Kolkata में बोले Rajnath Singh

PM Modi के 25 साल के जन-सेवा सफर पर बोले Rajnath Singh, चुनौतियों के बाद भी नहीं बदली भावना

Shaurya Path: America ने अंतरिक्ष में तैनात कर दिये हथियार! China-Russia में मची हलचल, India की भी चिंता बढ़ी